इन…. इलाकों में बारिश के आसार

छग में मौसम में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से अब दिन में थोड़ी गर्मी शुरू हो गई है। हालांकि आज छग के मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अरब सागर से नमी युक्त पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त दक्षिणी हवा का संगम पूर्वी मध्य प्रदेश में बन सकता है। इसके चलते शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है।गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड में कमी और गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, रात्रि के समय हल्की ठंड बरकरार रही। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार होकर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 07.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल पिछले साल की अपेक्षा ठंड ज्यादा पड़ने की वजह से गर्म कपड़ों की बिक्री काफी बढ़ गई है।






























