बसना

बसना: पत्थर के टुकडे से सिर पर हमला मामला दर्ज

बसना . आरक्षी केद्र में सरस्वती दास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम नौगडी की निवासी है कि दिनांक 18.10.23 के शाम 07/00 बजे अपने घर पर खाना खाकर बैठी थी कि चाचा ससुर प्यारी दास मानिकपुरी आकर बताये कि पति संजय दास मानिकपुरी अपने मजदुरी का पैसा लेने कृष्णा निषाद के घर जा रहे थे तभी उद्धव निषाद के किराना दुकान के पास गुटखा खाने के लिये रूके वहां पर पहले से ही गांव के कृष्णा निषाद तथा त्रिलोचन पटेल खडे थे पति संजय दास और त्रिलोचन के बीच बातचीत हो रही थी कि एकाएक त्रिलोचन पटेल पति को गंदी गंदी गाली देते हुस मारपीट करने लगा फिर कृष्णा निषाद पास में रखे पत्थर के टुकडे से पति संजय के सिर पर मार दिया जिससे पति संजय के सिर से खून निकलने लगा और कृष्णा निषाद तथा त्रिलोचन पटेल द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगा तभी चाचा प्यारीदास मानिकपुरी के द्वारा बीच बचाव कर पति को बचाव किये हैं तभी दोनों भागना बताये और चाचा बुलाने आये तब वहां गई और देखकर एम्बुलेंश 108 डायल कर बुलाई और ईलाज वास्ते शास0 अस्पताल बसना ले गये ईलाज हेतु भर्ती किये। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!