रायपुर

प्रदेश की बहु ने KBC मे इन सवालों के जवाब देकर जीते 1 करोड़ रुपये

रायपुर (काकाखबरीलाल).   कौन बनेगा करोड़पति के बुधवार के एपिसोड में 15वें सवाल का जवाब देकर नाजिया नसीम इस सीजन की पहली करोड़पति बन गईं. शो के प्रोमो वीडियो वायरल होने के बाद से ही नाजिया लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं केबीसी की इस सीजन की ये पहली करोड़पति कंटेस्टेंट.
नाजिया ग्रुप मैनेजर हैं और उनका दफ्तर गुरुग्राम में स्थित है. नाजिया ने शो में बताया कि वह रहती दिल्ली में हैं लेकिन मूल रूप से वह झारखंड के रांची जिले के डोरंडा पारसटोली इलाके से हैं. उनके पति शकील जो कि एक एड एजेंसी चलाते हैं, वह छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं. नाजिया के परिवार में उनके पति के अलावा एक दस साल का बेटा भी है. नाजिया के पिता का नाम मोहम्मद नसीमुद्दीन है और वह स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) से रिटायर्ड हैं. वह अपनी तीनों बहनों में मंझली हैं. नाजिया की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रांची में ही हुई और इसके बाद दिल्ली के IIMC से मास कम्युनिकेशन किया.
नाजिया ने बताया कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह एक फेमिनिस्ट की बेटी हैं. एक फेमिनिस्ट की पत्नी हैं और भविष्य में एक फेमिनिस्ट की मां भी होंगी अगर खुदा ने चाहा. उनके पिता ने उन्हें पढ़ाया लिखाया और इस काबिल बनाया कि आज वह केबीसी के सेट पर हैं. उन्हें हिंदी और उर्दू में शायरी का भी शौक है. बात करें खेल की तो नाजिया ने खेल को काफी अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ाया और बहुत सूझबूझ से सवालों का जवाब देते हुए 15वें पड़ाव तक पहुंचीं…आइए जानते हैं.

पहला सवाल- 1000 रुपये
कोल्ड ब्रू, लात्ते और एस्प्रेसो, ये तीनों किस प्रकार के पेय पदार्थ हैं?
a. चाय
b. फलों का रस
c. कॉफी
d. लस्सी
सही जवाब- कॉफी

दूसरा सवाल- 2000 रुपये
इनमें से किस टर्म का इस्तेमाल रैकेट से खेले जाने वाले एक खेल में स्कोर के लिए होता है?
a. हेट
b. लव
c. डाउन
d. अप
सही जवाब- लव

तीसरा सवाल- 3000
रजत शर्मा, सोनिया सिंह, राहुल कंवल और सुमित अवस्थी ये सभी किस पेशे से जुड़े हैं?
a. एस्ट्रोलॉजी
b. पत्रकारिता
c. चिकित्सा
d. कानून
सही जवाब- पत्रकारिता

चौथा सवाल- 5000
सितंबर 2020 में किस प्रसिद्ध मोटरसाइकिल ब्रांड ने भारत में अपने विनिर्माण परिचालन को बंद करने की घोषणा की?
a. हार्ले डेविडसन
b. ट्राइंम्फ
c. इंडियन
d. आर्कटिक कैट
सही जवाब- हार्ले डेविडसन

पांचवां सवाल- 10 हजार रुपए
दीदी तेरा देवर दीवाना गाने में माधुरी दीक्षित ने किस रंग की साड़ी पहनी थी? जो बाद में देश में एक फैशन ट्रेंड बन गया.
a. हरा
b. लाल
c. पीला
d. बैंगनी
सही जवाब- बैंगनी

छठा सवाल- 20 हजार रुपये
इनमें से कौन इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक नहीं है?
a. सलत
b. जकात
c. हदीस
d. हज
सही जवाब- हदीस

सातवां सवाल- 40 हजार रुपये
जामताड़ा शहर किस भारतीय राज्य में स्थित है?
a. झारखंड
b. उड़ीसा
c. बिहार
d. पश्चिम बंगाल

सही जवाब- बिहार

आठवां सवाल – 80 हजार रूपये

कौन सा उपन्यास जिस पर 2020 में मीरा नायर ने एक टीवी सीरीज बनाई मेहरा कपूर, खान और चटर्जी नामक चार भारतीय परिवारों के जीवन के ईर्द गिर्द घूमता है

द ग्रेट इंडियन नोबेल

अ सूटेबल बॉय

अ फाइन बैलेंस

द गोल्डन ग्रेट

सही जवाब – अ सूटेबल बॉय

9वां सवाल – 1 लाख 60 हजार रुपये

इस आडियो क्लिप में जिस नेता की आवाज सुनाई दे रही है, उन्होंने इनमें से किस मंत्रालय का कार्यभार कभी नहीं संभाला है।

मानव संसाधन विकास

महिला एवं बाल विकास

कपड़ा

विधि एवं न्याय

सही जवाब – विधि एवं न्याय

10वां सवाल – 3 लाख 20 हजार रुपये

वीडियो क्लिप में दिखाई दे रही इस पक्षी को पहचानिये

ग्रेट हार्नबिल

आईबिल

लार्क

मोअ

सही जवाब – ग्रेट हार्नबिल

11वां सवाल- 6 लाख 40 हजार रुपये

साल 2020 में बनी बायोपिक फिल्म गुल मकई इनमें से किस पर्सनैलिटी पर आधारित है?

बेनजीर भुट्टो

आएशा चौधरी

ग्रेटा थनबर्ग

मलाला यूसुफजई

सही जवाब- मलाला यूसुफजई
12वां सवाल 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!