छत्तीसगढ़

तहसीलदार ने पूछा- मास्क कहाँ है, जवाब मिला- मैं विधायक प्रतिनिधि हूँ, तत्काल कटा चालान

मास्क कहाँ है पूछे जाने पर मैं विधायक प्रतिनिधि हूँ कहना भारी पड़ गया. तहसीलदार ने तत्काल चालान काटा और विधायक प्रतिनिधि का दुकान भी सील कर दिया. चिरमिरी के डोमनहिल इलाके में राजस्व अमला मास्क चेक करने निकला था.

दुकान-दुकान जाकर मास्क चेक किया जा रहा था. इस बीच राजस्व अमला विधायक प्रतिनिधि के दुकान पर पहुंचे. राजस्व अमला ने मास्क लगाने की बात कही. मास्क कहाँ है पूछे जाने पर विधायक प्रतिनिधि ने रौब झाड़ते हुए कहा कि मैं विधायक विनय जायसवाल का प्रतिनिधि हूँ. तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव ने दुकान का शटर डाउन कर दुकान ही सील कर दिया. साथ ही विधायक प्रतिनिधि का 500 रुपए का चालान भी काटा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!