छत्तीसगढ़

नीलांचल सेवा समिति कार्यालय और नगर में लहराया तिरंगा

बसना(काकाखबरीलाल) । देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नीलांचल सेवा समिति कार्यालय पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया एवं संदेश वचन से संबोधित किया।

नगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,

नगर पंचायत के अन्तर्गत वार्डो (क्रमांक 2,4,7,9,11) के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं बाजार पडाव में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय संस्थानों सहित जगह-जगह आन, बान, शान के साथ तिरंगा फहराया गया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों एवं सेनानियों को याद किया गया। सुबह हो रही बारिश भी लोगों के देशप्रेम के जज्बे और उत्साह को कम नहीं कर पाई।
नगर पंचायत अंतर्गत वार्डो के आंगनबाड़ी केन्द्रों व बाजार पडाव में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल, अध्यक्ष गजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुमीत अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता ने ध्वजारोहण किया एवं संदेश वाचन किया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को आपसी संबंध को मधुर बनाए रखते हुए, एकता और भाईचारा से अपने नगर व अपने क्षेत्र के विकास,तरक्की के लिए काम करना है। आप सभी को पुनः स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर सीएमओ अशोक सलामे,पार्षद डेनियल पीटर, पार्षद विनीता पवन अग्रवाल, पार्षद सोनू सोनवानी,पार्षद प्रतिनिधि अनिश धनानी,पार्षद अमरीन गीनानी, पार्षद प्रतिनिधि इल्लु गिनानी, सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, पीआरओ स्वामी प्रधान, विजय पटेल, वार्ड प्रभारी वीरू गुप्ता, अमृत चौधरी, वीरेंद्र बाघ, ललित घृतलहरे, वीरेंद्र नायक,तेजेश्वरी पाण्डेय, मोनिका मैथ्यूज,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजलि तिवारी (वार्ड क्रमांक 7),वर्षा दुबे (वार्ड क्रमांक 9) , आशानंद (वार्ड क्रमांक 11) सहित नगरवासी शामिल हुए।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!