शराब के नशे में धुत्त युवको ने पत्रकार के मोटर साइकिल को मारी ठोकर ….. मामला दर्ज

बसना के छुईपाली बेरियर के पास शराब के नशे में बाइक को मारी जोरदार टक्कर जिसपर मामला दर्ज किया गया है .वहीं बसंत लाल डडसेना ने पुलिस को बताया कि 01 जनवरी 2022 को मो 0 सा 0 सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GM 6836 जिसे केसव साव चला रहा था तथा वह , मनीशंकर पिछे बैठकर ग्राम हर्राटार से पिलवापाली आ रहे थे जैसे छुईपाली टोल नाका बैरियर को क्रास कर कुछ देर आगे बढे उसी समय शराब के नशे के हालत में गलत रास्ते से हिरो होण्डा साईन बिना नंबर मोटर सायकल को पुसउ भोई द्वारा अपने साथ अक्षय राज को बैठाकर तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसकी मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया । वहीं केशव साव इंडिया न्यूज़ 24 न्यूज़ चैैनल के जिला प्रभारी के पद पर है। केशव साव को अंदरूनी चोंट लगा है एवं चेहरा , हाथ , छाती में चोंट लगा है एवं मनीशंकर को भी चेहरे मे चोंट लगा है । दोनो की मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गई है । पुसउ भोई एवं अक्षय राज को भी चोंटे आई है । घटना के बाद एम्बूलेंश 108 बैठाकर शासकीय अस्पताल बसना लाया गया . मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध धारा 279 – IPC , 337 – IPC कर विवेचना में लिया गया है ।
























