बसना
बंसूला में वन महोत्सव के अवसर मुक्तिधाम में जनप्रतिनिधियों ग्रामवासियों ने मिलकर 350 पौधे का रोपण किया।

देशराज दास महासमुंद सहायक ब्यूरो
काकाखबरीलाल/बसना । ग्राम बंसूला में वन महोत्सव के अवसर मुक्तिधाम में जनप्रतिनिधियों एवम ग्राम वासियों ने मिलकर 350 पौधे का रोपण किया गया।
बंसूला ग्राम में लगभग 3 एकड़ जमीन को मुक्तिधाम और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रस्तावित है, जिसमें जनपद सदस्य जन्मजय साव के नेतृत्व में पौधरोपण का कार्य किया गया,साथ ही मुक्तिधाम में रोपे गए पौधे की सुरक्षा के लिए गांव में मवेशियों की रोक के लिये मुनादी किया गया है।पौधरोपण के अवसर पर जन्मजय साव जनपद सदस्य ,रेखा भोई सरपंच,कृष्ण कुमार साव, चंद्रमणि साव, जदुमणि साव, नवीन साहू, दुलामनी सिदार, ख़िरसागर सेठ,बालेश्वर साव, शम्भू साव, बैदो साव, परमानंद,पन्ना साव, साव,प्रकाश, शत्रुघ्न साव, अंतु,पवन आदि लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
AD#1



























