
- भंवरपुर नगर में हुआ महापंचायत : शासन प्रशासन से साठ-गांठ कर बनाया पट्टा…
- भंवरपुर वासियों ने सरायपाली निवासी पर लगाये गम्भीर आरोप
- भंवरपुर की अस्मिता अटल चौंक को बचाने भंवरपुरवासी लड़ेंगे सड़क से न्यायालय तक कि लड़ाई
विजय चौहान,काकाखबरीलाल@भंवरपुर। जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत भंवरपुर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले भंवरपुर अटल चौंक में अवैध कब्जे पर चले बुल्डोजर पर अब नया मोड़ आ गया है। सरायपाली निवासी मोतिया अग्रवाल पर भंवरपुर के ग्रामवासियों ने गंभीर आरोप लगाएं है और अब उसके खिलाफ सड़क से लेकर न्यायालय तक कि लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही यहां अवैध कब्जे बताकर यहां रहने वाले लोगों के घरों को तोड़ा गया था और इनको यहां से बेदखल किया था जिसको लेकर भारी विरोध हुआ था इसी बीच यह आरोप लग रहे हैं कि सरायपाली निवासी मोतिया अग्रवाल ने कई साल पहले शासन प्रशासन एंव धनबल से यहां गलत तरीके से अटल चौंक के पास स्थिति जमीन खसरा न. 831 जिसका रकबा 0.10 हेक्टेयर एंव खसरा न. 822 जिसका रखबा 0.06 हे. को उक्त सरायपाली के मोतिया अग्रवाल ने अपने नाम से काबिज कर उसे अपने वारिसानों के नाम से ऋण पुस्तिका बना लिया गया है। जिसकी जानकारी अब ग्रामवासियों को होते ही आज सभी ग्रामवासी एकत्रित होकर सर्वसम्मति से ग्राम विकास समिति का निर्माण किया गया जहां पर भंवरपुर की अस्मिता अटक चौंक को बचाने के लिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ अब खुलकर लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है। एक समिति का गठन किया गया है जिसकी देख रेख में सड़क से लेकर न्यायालय तक कि लड़ाई लड़ने तैयारी किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि भंवरपुर में सन 1970 -71 में सरायपाली के मोतिया अग्रवाल ने शराब का व्यवसाय करने के नाम से उक्त जमीन को भंवरपुर में आकर एक वर्ष के लिए लीज पर लिया गया था किंतु धीरे धीरे अपने धनबल एंव प्रसाशन से मिलीभगत कर खसरा न. 822 रकबा 0.06 हे. व खसरा न. 831 रकबा 0.10 हेक्टेयर भूमि को अपने वारिशान विजयलक्ष्मी अग्रवाल के नाम से पट्टा बनवाकर बिक्री करने की तैयारी की जा रही है जिसके विरोध में शासन प्रशासन में इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब खुद भंवरपुर के ग्रामीणों द्वारा आज महापंचायत में समिति गठित कर उक्त व्यक्ति एंव जमीन के खिलाफ सड़क से लेकर न्यायालय तक कि लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया है। उक्त समिति में लीलाकांत पटेल, मनोज पटेल, पूरन लाल पटेल, महेन्द्र पटेल, श्रवण पटेल, हलधर पटेल, विजय पंसारी, मोहन देवांगन, लालचंद वैष्णव, भोजप्रधान, कुबेरचरण नायक, नरोत्तम भोई,
अशोक डडसेना, धनीराम चौहान, सालिकराम, जीतू वैष्णव, लवकुमार पटेल, डंकेश देवांगन, गिरीलाल पटेल, खगेश पटेल सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहेंगे।





























