स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में लायंस क्लब ने किया ध्वजारोहण, पूरे उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डिग्री लाल जगत रायगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट
काकाखबरीलाल खरसिया:- समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायन क्लब खरसिया सिटी द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के 73 वे वर्षगांठ के अवसर पर लायन भवन खरसिया एवँ ठाकुरदिया स्थित स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मे उत्साह पूर्वक ध्वजारोहण एवँ वृक्षारोपण जिसमे 142 पौधे लगाए गए जिसमे गुलमोहर, शीशम,पीपल,आंवला,एवँ फलदार पौधे लगाए गए l
ध्वजारोहण के बाद मिटाई और प्रसाद का वितरण लायन साथियो और मजदूरों को किया गया l
इस अवसर पर 70 मजदूर भाइयो को प्रसाद के साथ बिस्किट पैकेट का भी वितरण किया गया ll
इस अवसर पर लायन अध्यक्ष ला. डॉ हितेश गवेल,नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग,सचिव ला. सुन्दर मल चंदवानी, कोषाध्यक्ष ला. रमेश कबुलपुरिया,ला.अनिल अग्रवाल,ला. शिव अग्रवाल, ला.विमल अग्रवाल, ला. सत्येंद्र गवेल, ला.दिलीप सिंह सलूजा,ला. रामनारायण सोनी,ला. मदन गर्ग, ला.जियालदास मेघानी, ला.बजरंगसपोसवाल,ला.आयुष गोयल,ला.योगेश अम्बवानी,एवं अन्य लायन साथी उपस्थित रहे

























