छत्तीसगढ़

निलंबित प्राचार्य ने बाहर फेंकी प्रभारी प्राचार्य की कुर्सी

पं.गिरजाशंकर मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला(Pt.Girjashankar Mishra Government Higher Secondary School) के प्रभारी प्राचार्य ने निलंबित प्राचार्य के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department)में शिकायत की है। लिखे गए शिकायती पत्र के मुताबिक, प्रभारी प्राचार्य नंदकुमार श्रीवास ने निलंबित प्राचार्य ऋतु सुरंगे पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ऋतु सुरंगे को तीन माह पहले उनके पद से निलंबित किया गया था। 3 दिसंबर को अनाधिकृत रूप से शासन के आदेश के बिना दबावपूर्वक प्राचार्य पद का कार्यभार फिर से ले लिया है। बहाली का आदेश मांगे जाने पर उनके द्वारा ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। निलंबित प्राचार्य द्वारा वर्तमान प्राचार्य की कुर्सी को प्राचार्य कक्ष से बाहर कर स्वयं अनाधिकृत रूप से कार्यभार ग्रहण किया गया है। इसके साथ ही यह भी लिखा गया है कि महिला होने का लाभ हमेशा ही निलंबित प्राचार्य द्वारा उठाया जाता है। पूरे मामले को लेकर स्कूल में गहमा-गहमी है और कार्यालयीन कामकाज भी ठप हो गया है। गौरतलब है कि पं.गिरजाशंकर शुक्ल विद्यालय की प्राचार्य प्राचार्य ऋतु सुरंगे को कोरोना काल के दौरान छात्रों से फीस लेने के आरोप में निलंबित किया गया था। कोरोना काल के दौरान सभी छात्रों की फीस माफ की गई थी। इसके बाद भी प्राचार्य द्वारा छात्रों से फीस लेने की शिकायत सामने आई थी। जांच के बाद शिकायत को सही पाया गया और प्रशासन द्वारा उन्हें निलंबित करके नंद कुमार श्रीवास को प्रभार दिया गया था। इसके बाद से अब तक बहाली का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। बहाली का आदेश मांगे जाने पर उनके द्वारा ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। निलंबित प्राचार्य द्वारा वर्तमान प्राचार्य की कुर्सी को प्राचार्य कक्ष से बाहर कर स्वयं अनाधिकृत रूप से कार्यभार ग्रहण किया गया है। इसके साथ ही यह भी लिखा गया है कि महिला होने का लाभ हमेशा ही निलंबित प्राचार्य द्वारा उठाया जाता है। पूरे मामले को लेकर स्कूल में गहमा-गहमी है और कार्यालयीन कामकाज भी ठप हो गया है। गौरतलब है कि पं.गिरजाशंकर शुक्ल विद्यालय की प्राचार्य प्राचार्य ऋतु सुरंगे को कोरोना काल के दौरान छात्रों से फीस लेने के आरोप में निलंबित किया गया था। कोरोना काल के दौरान सभी छात्रों की फीस माफ की गई थी। इसके बाद भी प्राचार्य द्वारा छात्रों से फीस लेने की शिकायत सामने आई थी। जांच के बाद शिकायत को सही पाया गया और प्रशासन द्वारा उन्हें निलंबित करके नंद कुमार श्रीवास को प्रभार दिया गया था। इसके बाद से अब तक बहाली का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!