महासुमंद

मेरे घर में पहले खिचडी क्यो नही खिलाये कहते मारपीट

कोमाखान@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत खिचडी खिलाने को लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। चैती बाई पांडे ने पुलिस को बताई कि वह  ग्राम लामीसरार थाना कोमाखान की रहने वाली  है । खेती किसानी एवं गृहणी का काम करती है कि दिनांक 02/11/2024 को गोवर्धन पूजा का त्यौहार होने से राउत लोग  घर में गाय बछडा को खिचडी खिलाकर घर से बाहर निकल कर दूसरे घर जा रहे थे उसी समय गांव का रोशन निषाद के द्वारा राउत लोगो को मेरे घर में पहले खिचडी क्यो नही खिलाये, चौधरी के घर पहले खिचडी क्यो खिलाये हो कहकर  गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था तब  पति नन्दूराम पांडे के द्वारा रोशन निषाद को गाली गलौच देने से मना करने पर अपने घर से लकडी का पटनी लाकर  पति नन्दूराम पांडे को गंदी गंदी गाली गलौच कर पटनी से मारपीट किया मारपीट करने से पति के दांये हाथ और दांये कान मे चोट लगा है । पति को मारता देख  बीच बचाव करने पर  धक्का मार दिया जिससे  गिर गई । झगडा को परदेशी निषाद एवं संजय पांडे के द्वारा बीच बचाव कर झगडा को शांत कराये है । रोशन निषाद के द्वारा जाते जाते  गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है । परदेशी निषाद एवं संजय पांडे झगडा को देखे एवं सूने है ।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!