छत्तीसगढ़

पंचायत सचिव ने अपनी पत्नी का घोटा गला फिर खुद….

राजनंदगांव जिले के डोंगरगढ़ में पंचायत सचिव ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में मिले। परिजन इसके लिए अक्सर आने वाले फोन कॉल को लेकर आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कुछ बता सकेगी। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। ग्राम सेंदरी निवासी 40 वर्षीय अरुण चंद्रवंशी कोटनापानी का पंचायत सचिव था। रोज की तरह सोमवार को भी पंचायत ड्यूटी पर गया था। वहां से वैक्सीन लगवाने के बाद दोपहर को घर लौट आया। रात को खाना खाने के बाद सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक पंचायत सचिव बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।

कमरे में अरुण का शव रस्सी से पंखे से लटका हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सूरज बाई चंद्रवंशी का शव पलंग पर पड़ा था। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास जानकारी लगने पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि कपड़े से सूरज बाई का गला घोंटा गया था। उसके गले में निशान भी मिले हैं। दंपती के दो बच्चे हैं। छोटे भाई युवराज ने बताया कि अरुण अक्सर रविवार को आने वाले फोन कॉल से परेशान रहता था। कॉल किसका आता था, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है। पुलिस को यह भी जानकारी लगी है कि अरुण का किसी के साथ रुपयों का लेनदेन था। इसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!