महाविद्यालय में एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का गठन

काकाखबरीलाल@सरायपाली। स्व.राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की गठन हेतु प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ.ए.एल.पटेल , कु.पुखराज सिंह पूर्व विधायक एवं खेमराज पटेल सेवानिवृत्त प्राचार्य ने माँ सरस्वती एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कु.प्रीति पाणी, कु.गुरुषा नायक और पद्मिनी मिर्धा के द्वारा सरस्वती वंदना एवं राजगीत अरपा पैरी की धार की प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने स्वयं का संक्षिप्त परिचय देते हुए अपने विद्यार्थी जीवन को याद कर यथार्थ अनुभवों को प्रस्तुत किया।महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा-इस महाविद्यालय की स्थापना एक जुलाई उन्नीस सौ बाहत्तर को बागबाहरा शिक्षा समिति के द्वारा की गई।सत्र 1972-73में बी.ए.प्रथम वर्ष में110एवं बी.ए.द्वितीय वर्ष में 50विद्यार्थी अध्ययनरत थे।सन्1986में यह महाविद्यालय शासनाधीन हुआ सत्र1993-94में साईन्स की कक्षाएं प्रारंभ की गई।इस महाविद्यालय में बी.ए.,बी.एस-सी.,बी.काम.,एम.काम.,एम.ए.भूगोल, एम.ए.हिंदी, एम.ए.राजनीति, एम.एस-सी.रसायन ,पीजीडीसीए एवं डीसीए की कक्षाओं में कुल 1331छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।उन्होंने महाविद्यालय के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ -साथ समसामयिक समस्याओं को भी रेखांकित किया।एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष-कु.पुखराज सिंह पूर्व विधायक सरायपाली, उपाध्यक्ष-खेमराज पटेल सेवानिवृत्त प्राचार्य, सचिव-प्रदीप गुप्ता पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक सरायपाली, सह-सचिव-स्वर्ण सिंह सलूजा पार्षद कोषाध्यक्ष-कन्हैयालाल पटेल समाजसेवी एवं गुलाब सिंह तोमर, सुषमा दीक्षित, नरेंद्र किशोर कानूनगो, जोगेश्वर कर,मोहसिन मेमन, बृजलाल पटेल, अनिता चौधरी, ललित साहू,हेमसागर कैवर्त, सतीश अग्रवाल और वाहिद नियारिया कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किये गये।मनोनयन के उपरांत प्राचार्य के द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाया गया।एलुमनी एसोसिएशन के संयोजक यू.के.बरिहा सहायक प्राध्यापक के द्वारा संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.आलोक शुक्ला, डॉ.पी.साहू,सब्या पटेल कम्प्यूटर साईंस के सहायक प्राध्यापक शिप्रा प्रधान, खिरोद डडसेना, सीमा बारिक,ज्योति नायक, अंकित यदु एवं महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के पी.बाघ ने किया एवं आभार प्रदर्शन सी.एच.पटेल सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी ने किया।
























