सरायपाली : पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 जुआरी को धर दबोचा

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली पुलिस ने 52 पती तास से रुपये का पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया है ।दिनांक 05/11/2021 को मुखबीर से सूचना मिली की सामुदायिक भवन सरायपाली के पास मैदान में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस स्टाफ के आरक्षक 113, 210, 909 के साथ मुखबीर की निशानदेही पर मौके में पहुंचकर घेराबंदी कर जुआरियों (1) लक्ष्मीप्रसाद यादव पिता आनंदराम यादव उम्र 42 साल साकिन महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली, (2) सरोज बारीक पिता फकीर बारीक उम्र 28 साल जाति नाई साकिन वार्ड नंबर 05 पतेरापाली थाना सरायपाली, (3) भूपेन्द्र उर्फ सोनू ध्रुव पिता हेमराज ध्रुव जाति गोंड उम्र 27 साल साकिन संजय नगर सरायपाली थाना सरायपाली, (4) श्याम यादव पिता केजुराम यादव उम्र 35 साल साकिन वार्ड नंबर 06 ईस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली, (5) महेन्द्र यदू पिता छिनूराम यदू उम्र 46 साल जाति राऊत साकिन महलपारा वार्ड नंबर 03 सरायपाली थाना सरायपाली, (6) अशोक सेन पिता यज्ञसेन उम्र 36 साल साकिन वार्ड नंबर 12 उडियापारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 को रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से जुआ खेलते हुए पकडे जिनके पास से एवं फड से मुताबिक जप्ती पत्रक के जुमला नगदी रकम 6090 रूपये व 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया। जुआडियान का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आज दिनांक 05/11/2021 को गिरफ्तार किया गया। जुर्म जमानतीय होने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। जुआडियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


























