छत्तीसगढ़

रंगे हाथों धरे गए नाबालिग, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

तिफरा के काली मंदिर के पास पान दुकान में चोरी करने के लिए दो नाबालिग घुस गए। इसकी जानकारी होने पर दुकान संचालक ने मोहल्ले वालों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। फिर डायल 112 को फोन कर आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया। तिफरा के बछेरा पारा में रहने वाले संतोष कश्यप काली मंदिर के पास पान और चाय नाश्ते की दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात एक बजे दुकान के पीछे रहने वाली महिला उनके घर आई। महिला ने बताया कि दुकान के अंदर की लाइट जल रही है। महिला ने दुकान में चोर घुसे होने की आशंका व्यक्त की। इस पर दुकान संचालक मोहल्ले वालों के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान दुकान में घुसे चोर भागने लगे। मोहल्ले वालों ने भाग रहे दो नाबालिग को पकड़ लिया। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। दुकान संचालक ने चोरी के नाबालिग आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि 26 सितंबर को लिमतरी निवासी लक्ष्मण यादव ने कयाश गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज से वेल्डिंग मशीन और कटर चोरी होने की शिकायत की। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि नयापारा परसदा निवासी रविशंकर कौशिक(23) चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा है। इस पर पुलिस ने संदेही युवक को पकड़ कर पूछताछ की। इसमें युवक ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर चोरी का सामान जब्त कर लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!