सीएए, एनआरसी का समर्थन व नानकाना सहिब में हुए हमले के विरोध में विशाल रैली का भब्य आयोजन किया गया

(सराईपाली काकाखबरीलाल). आज रविवार को हिन्दु समाज सरायपाली द्वारा सीएए, एनआरसी के समर्थन एवं ननकाना साहिब में हुए हमले के विरोध में विशाल रैली का आयोजन किया गया। आयोजित रैली दुर्गा मंदिर सरायपाली से निकलकर जय स्तंभ चौक होते हुए बस स्टैण्ड के समीप से वापस जय स्तंभ चौक होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पंहुचकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व कर रहे लोग हाथ में सीएए का समर्थन, एनआरसी का समर्थन, गर्व से कहो हम हिन्दु है, ननकाना साहिब में हुए हमले का हम विरोध करते है एवं हिन्दु समाज सरायपाली लिखा बैनर एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का चित्र लिए तिरंगा व भग्वा झण्डे लहरा रहे थे। रैली को लेकर पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था दी गई थी। पहली दफे हिन्दु समाज के बैनर तले अलग-अलग समाज व वर्ग के लोग बडी संख्या में रैली में शामिल हुए। रैली को देखकर सहज ही अनुमान हो रहा था कि हिन्दु समाज एकजुटता का संदेश दे रहा हो। इस रैली में महिलाए भी बडी संख्या में शामिल हुई। युवा वर्ग रैली में सीएए के सम्मान में राष्ट्र भक्त मैदान में एवं हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद और जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। भीड़ के बीच नगर के व्यवसायी भी अपनी-अपनी प्रतिष्ठान स्वमेव बंद रख शामिल हुए। इसके अतिरिक्त नगर के आसपास गांव से भी लोग रैली में भाग लेने पंहुचे थे। रैली निकलते ही नगर का माहौल भगवा मय नजर आया। रैली समापन के पश्चात सीएए, एनआरसी के समर्थन एवं ननकाना साहिब में हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार इन्द्रराम चंद्रवशी को सौंपा गया।

























