दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित

दिल्ली (काकाखबरीलाल).पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. आफरीदी ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसकी बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है. आफरीदी ने कहा कि मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं. मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था. मेरा कोरोना का टेस्ट हुआ और दुर्भाग्य से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आप लोगों की दुआ की आवश्यकता है.
बता दें कि आफरीदी कोरोना वायरस के बाद से ही पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे. वो अपनी संस्था के जरिए पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे. अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाली आफरीदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने विवाद बयान दिया था. जिसका युवराज सिंह व हरभजन सिंह ने तगड़ा जवाब दिया था.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!