कोरबा

बीती रात पत्नी गयी थी मायके, इधर आरक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान

कोरबा (काकाखबरीलाल). बीती रात एक आरक्षक ने घर के कमरे में फंदा लटकाकर फांसी लगा ली है। शव लटका देखकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना कोरबा के रामपुर चौकी क्षेत्र का है। आज सुबह आरक्षक विजेंद्र रात्रे का शव उसके घर के कमरे में फंदे पर झूलता हुआ पाया गया, जिसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने रामपुर पुलिस को दी।
बताया जा रहा हैं कि, कांस्टेबल विजेंद्र रात्रे शंकर नगर बस्ती में किराये के मकान पर रहता था। कुछ दिनों पहले ही उसकी पत्नी मायके चली गयी थी। इसके बाद से ही कांस्टेबल घर पर अकेले रह रहा था। हालांकि शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ है।
फिलहाल कांस्टेबल ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गयी है

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!