रायपुर

छतीसगढ़ के 19 जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी जानिए अपने जिले का हाल

रायपुर (काकाखबरीलाल). छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे जोरदार बारिश होगी । मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिग अगले 24 घंटे तक प्रदेश में रूक-रूककर तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।जिन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कोरिया, मुंगेली, कवर्धा, बेमेतरा, व कोरबा जिला शामिल हैं। इन जिलों में अति भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना जतायी है।वहीं राजधानी रायपुर, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, सुकमा, दंतेबाड़ा, बीजापुर, बस्तर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, गरियाबंद जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में बिजली भी गिर सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!