छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता पर अज्ञात बदमाशों ने की खुलेआम फायरिंग की हत्या

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को भाजपा के नेता जीतराम मुंडा की मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जिसे लेकर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत तमाम भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के आरोप लगाये हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी रांची के ओरमाझी इलाके में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने ओरमांझी के पालू गांव स्थित एक होटल के पास जीतराम मुंडा पर हमला किया। बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर फरार हो गए। घायल नेता को आनन-फानन में ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा को उस समय निशाना बनाया गया जब वे पार्टी की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया है कि हत्यारों की तलाश में छापेमारी जारी है लेकिन अभी इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भाजपा नेता की हत्या को बड़ी प्रशासनिक चूक बताया है और आरोप लगाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!