महासुमंद

महासमुंद : 200 सेंटरों पर लगी कोरोना की बूस्टर डोज

जिले के सभी सरकारी केन्द्रों में 75 दिनों तक निशुल्क कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाना शुरू हो गया है। बता दें कि जिले में लगभग 7,83,000 पात्रधारियों को लगाया जाना है।नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर और कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा पहुंचकर वैक्सीन बूस्टर डोज लगाने शुभारंभ किया। नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बूस्टर डोज लगवाई। वहीं जन सम्पर्क अधिकारी शशिरत्न पाराशर ने भी बूस्टर डोज ली।बूस्टर डोज लगाने आए हितग्राहियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट सौंपा। नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि कोरोना बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन है। जिन लोगों ने प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाया है वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जल्द से जल्द लगवा लें।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि आज से 75 दिनों तक जिले के सभी वयस्क मुफ्त कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। यह वैक्सीन देश भर में सरकारी केन्द्रों पर मुफ्त में लगाई जा रही है। उन्होंने पात्रधारियों से अपील की है कि बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।

200 से अधिक सेंटरों में लगेगी बूस्टर डोज

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. ;बंजारे ने बताया कि आज से 18 से&n bsp;59 वर्ष के लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज 75 दिनों तक निशुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पहले से ही पूरी कर ली गई थी। जिले में लगभग 7,83,000&n bsp;पात्रधारियों को लगाया जाना है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द गुप्ता ने बताया कि बूस्टर डोज 60 साल से अधिक और 18 प्लस हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर को ही मुफ्त में प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही थी। लेकिन आज से जिले के 200 से अधिक सेंटरों में 18 प्ल स कैटेगरी के लोगों को प्रिकॉशन डोज लगायी जा रही है। शुभारंभ कार्यक्रम में महेंद्र सिक्का, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित कुमार वर्मा व आर एम एन सी एच ए सलाहकार डॉ मुकुंद राव उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!