छत्तीसगढ़

सरायपाली : खाद की अवैध कालाबाजारी पर कृषि विभाग की कारवाई

खरीफ बोवाई से लेकर खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में ज़िला प्रशासन सख़्त है। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) व कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में जिले में खाद-बीज की समस्या न आए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करें कि किसानों को जरूरत के मुताबिक समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने ख़रीफ़ फसल की शुरुआत में ही कृषि अधिकारियों के साथ ही जिले के सभी एसडीएम को अमानक बीज-खाद के विक्रय तथा कालाबाजारी की रोकथाम के लिए कृषि आधारित दुकानों का औचक निरीक्षण कर कालाबाजारी में लिप्त दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि खाद की कालाबाजारी किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुछ कृषि सामग्री विक्रेता यूरिया की कालाबाजारी व अधिक दर पर बेचने की शिकायत मिलने पर उप संचालक कृषि एस.आर. डोंगरे ने उर्वरक निरीक्षक भीमराव घोड़ेसवार को निजी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने भेजा। विकासखंड महासमुंद के मात्र तीन प्रतिष्ठानों में यूरिया शेष है। तीनों प्रतिष्ठानों में ग्राम विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाकर आज पूरे दिन 265 प्रति बैग में यूरिया कृषकों को उनके रकबे के आधार पर विक्रय किया गया।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!