छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के पिता नंदकुमार बघेल (Nandkumar Baghel) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पुलिस जिला न्यायालय (District Court) लेकर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस ने कल नंद कुमार बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस रायपुर लेकर आई.दरअसल, नंदकुमार बघेल ने एक वर्ग विशेष के खिलाफ टिप्पणी (Comment against particular class) की थी, जिसके बाद कार्रवाई हो रही है. उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है.

इसके पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिए कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं. भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कहा था कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है. उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं, ये बात सभी को पता है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!