पिथौरा

पिथौरा: केबल वायर चोरी… आरोपी धरे गए

पिथौरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत केबल वायर चोरी   का मामला सामने आया है।  अभिषेक शुक्ला  ने पुलिस को बताया कि वह निवासी  वार्ड नं 07 पुरानी बस्ती पिथौरा का रहने वाला है, एम0ए0 तक की पढाई किया है। दुर्गा मंदिर पिथौरा में  पूजा पाठ करता है, ग्राम अठ्ठारगुडी एवं सराईटार में उनके खेत है। दोनों जगह खेत में दो-दो बोर में पम्प लगा हुआ है, जिसमें केबल वायर लगा हुआ था । दिनांक 11.07.2025  को शाम करीब 05.00 बजे अपने खेत में जाकर देखा तो चारों बोर के केबल वायर को काट कर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था तब आसपास पता करते हुये कॉलेज के पीछे पीछे  खेत के पास गया देखा की तीन लडके केबल वायर को जला रहे थे, तो आसपास के किसान जो अपने खेत में रोपा लगा रहे थे उनको आवाज देकर बुलाया तो जिवराखन साहू, मुरलीधर प्रधान, राजेश रात्रे, मोहन मलिक, विनोद बिसी ,  महेश डडसेना एवं कौशल कांत शुक्ला वहां पहुंच कर सभी लोग घेर कर तीनों लडको को पकडे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम दीपक साहू  पिता भागवत साहू , प्रकाश यादव  पिता देवगुण यादव, सुरज साहू पिता रवि कुमार साहू साकिनान लहरौद के रहने वाले बताये। उपरोक्त किसानो ने भी अपने खेत के बोर का केबल वायर चोरी होना बताये है, दीपक साहू, प्रकाश यादव, सूरज साहू को पकड कर जला हुआ केबल वायर सहित थाना लेकर रिपोर्ट कराने आये ।   पुलिस ने3(5)-BNS, 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!