छत्तीसगढ़
आलू से लोड ट्रक में 2 करोड़ का गांजा बरामद…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पकड़े गए गांजे की कीमत 2 करोड़ 25 लाख रुपए है। पता चला है कि ओडिशा के 5 गांजा तस्कर आलू से भरे ट्रक और लग्जरी कार में 15 क्विंटल गांजा छिपाकर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। आरोपियों से 2 लग्जरी कार और ट्रक जब्त किए गए हैं। ये पूरी कार्रवाई एसपी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की है। पुलिस को शुक्रवार रात को ही ये सूचना मिली थी कि ओडिशा के तस्कर गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं। इसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पुलिस ने बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने वाली रोड पर घेराबंदी कर कार और ट्रक को पकड़ लिया है।
AD#1

























