छत्तीसगढ़

जिले में हाथियों के दल ने विधायक को घेरा घबराकर पानी टंकी में चढ़ गए …फिर…

कोरबा (काकाखबरीलाल).कटघोरा वन मंडल में लगातार हाथियों का दल विचरण कर रहा है. बीती रात गुरसियां के झलियामुडा गांव के एक व्यक्ति को चोटिया के पास हाथियों ने चपेट में लेकर मौत के घाट उतार दिया था. विधायक मोहित राम केरकेट्टा ग्रामीण के घर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लेने गए थे. जहां वे भी हाथियों के जाल में फंस गए. हाथियों ने लमना पंचायत के आश्रित ग्राम हरमोड के एक ग्रामीण के घर को नुकसान पहुंचाया था. विधायक मोहित राम केरकेट्टा ग्रामीण के घर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लेने गए थे. इसी बीच हाथियों के दल ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया. विधायक और उनकी टीम और ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पास में बनी पानी टंकी में चढ़ गए. वन विभाग को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा. वन मंडल के एसडीओ मौके पर पहुंचे. क्षेत्र में काफी दिनों से 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. हाथी ग्रामीण के घरों को निशाना बना रहे हैं. विधायक के हाथियों के दल के बीच फंसने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!