छत्तीसगढ़
सरायपाली : चकरदा स्कूलपारा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सामूहिक भंडारा का हुआ आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल पारा चकरदा में बसंत पंचमी बड़े धुम धाम से मनाया गया इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमे स्कूल पारा और गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया काकाखबरीलाल टीम से चर्चा के दौरान हरिराम, घनश्याम, श्रवण पटेल ने बताया कि हर वर्ष बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हमारे स्कूल पारा में सामूहिक भंडारा का आयोजन किया जाता है , साथ ही रात्रि में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है बसंत पंचमी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है बच्चे बुजुर्ग इस दिन के लिए काफी इंतज़ार करते हैं. स्कूल पारा चकरदा की बसंत पंचमी की काफी दूर -दूर गांव तक चर्चा होती है.
AD#1
























