रायपुर

चाकू की नोक पर अवैध वसूली करने वाले यूवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर (काकाखबरीलाल). रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मोवा निवासी को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि होटल में पैसा वसूली करने गया था। पैसा नही देने पर आरोपी कुमार सतनामी ने चाकू निकाल कर होटल में मारपीट की। चाकू से भी वार किया। पुलिस ने आरोपी कुमार सतनामी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आईपीसी की धारा 294, 506, 323 आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी के दिशा निर्देश से उनके थाना स्टाफ लगातार नशे के कारोबारी, चाकू लेकर घूमने वाले लोगो, गुंडागर्दी करने वाले, मारपीट लड़ने वालों पर नकेल कस रहे है। आरोपियों को जेल भेजने में गुढ़ियारी थाना सबसे आगे होते जा रहा है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!