पुरुषोत्तमपुर स्कूल में बाल कैबिनेट का गठन

भंवरपुर।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरुषोत्तमपुर में बाल कैबिनेट का गठन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री पद हेतु चुनाव प्रक्रिया के द्वारा चुना गया जिसमें कुमारी सितिया नागवंशी को सबसे अधिक मत प्राप्त हुआ और उसको प्रधानमंत्री पद के लिए दायित्व दिया गया इस प्रक्रिया से बच्चे बहुत ही खुश हुए और उत्साहवर्धक चुनाव प्रक्रिया में भाग लिए बच्चों के मन में उत्साह से पता चल रहा था कि आने वाले कल के भविष्य बनेंगे यही बच्चे राजनेता विधायक कलेक्टर डॉक्टर इंजीनियर आदि पद पर जाएंगे यहां केवल दो ही शिक्षक कार्यरत हैं श्री गंगाधर प्रसाद द्विवेदी प्रधान पाठक श्री डिजेन्द्र कुर्रे एवं वर्तमान में अभी अभी श्री गोसाई राम खूंटे सर को अभी अभी शिक्षा संचालन हेतु व्यवस्था किया गया है । शाला का संचालन बहुत अच्छा से किया जा रहा है और इस आदिवासी अंचल क्षेत्रों में बच्चों को अच्छी शिक्षा दे कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं ।बाल कैबिनेट गठन में प्रधानमंत्री कुमारी सितीया नागवंशी उप प्रधानमंत्री सुनील चौहान रक्षा मंत्री गीता चरण साहू पर्यावरण मंत्री संतोष वित्त मंत्री ममता शिक्षा मंत्री हेम कुमारी खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री जगदीश निषाद खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सावित्री कानून मंत्री हेमलता डाली साहू इसके अलावा यादवेंद्र, भानु प्रताप, पंकज, डिगेश साहू, सत्यभामा, बिंदिया ,अंजली, ऋषि कुमार इन छात्र-छात्राओं को भी जिम्मेदारी दी गई। अंत में बच्चों को शपथ ग्रहण करवाकर विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प भी करवाया गया। शाला परिवार की ओर से डीजेंद्र क़ुर्रे सर द्वारा सभी बच्चों को शुभकामनाएं दिए।





























