छत्तीसगढ़
महासमुंद : ट्रक ने युवक को मारी ठोकर आई गंभीर चोट

विनोद कुमार पटेल ने महासमुंद आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 21 गुरूघासीदास वार्ड महासमुंद का निवासी है सहायक शिक्षक प्रा0शाला बड़गांव में पदस्थ है दिनांक 22.05.2022 के दोपहर करीबन 02.00 बजे
घर में था कि मेरे मोहल्ले के लड़का असलम खान घर में आकर बताया कि आपके पिता और मामा का स्वामी चौक महासमुंद में एक्सीडेंट हो गया है। तुरंत स्वामी चौक गया जहां पर मेरे पिता एवं मामा का एक्सीडेंट हुआ था वहां पर बहुत भीड़ था और एक्सीडेंट करने वाला ट्रक खड़ी थी जिसका नं0 CG 08 AD 9511 जिसका चालक अपने ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया है। पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर
279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1
























