छत्तीसगढ़

संकुल केंद्र में अविष्कार अभियान के तहत हुई कबाड़ से जुगाड़ बनाने की प्रतियोगिता

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शनिवार को संकुल केंद्र बेलसोंडा में संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल क्षेत्र के 4 प्राथमिक शालाओं के सहायक शिक्षकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रत्येक विद्यालय से दो-दो शिक्षकों को टीएलएम के लिए बुलाया गया था।

सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने बहुत ही सुंदर, आकर्षक, बच्चों के शैक्षणिक स्तर को ध्यान में रखकर लाभकारी, चलित व अचलित टीएलएम का प्रजेंटेशन किया।इस प्रतियोगिता में विकासखंड स्तर के लिए दो टीएलएम को निर्णायक दल के सदस्यों ने चयन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लीनू चंद्राकर, दूसरे स्थान विनेश कुमार पांडे रहे। इस दौरान व्याख्याता जगदीश सिन्हा, संकुल समन्वयक सुरेश कुमार पटेल, निर्णायक दल के सदस्य राजकुमारी पटेल, कल्पना सेठी, कार्यक्रम प्रभारी ममता ठाकुर, हेमंत देवांगन, लीना चंद्राकर, विनेश कुमार पांडे, पूर्णेश्वर गिरी गोस्वामी, शीला चंद्राकर, घनश्याम बंजारे, सुनीता चक्रधारी के साथ अन्य मौजूद रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!