छत्तीसगढ़
बारात जाने अकेले दुपहिया वाहन पर निकला दूल्हा, और जीवनसंगिनी को ले आया घर

बलरामपुर (काकाखबरीलाल) . जिले के सबाग गांव का रहने वाला एक युवक दुपहिया वाहन से ही अकेले जाकर अपनी जीवनसंगिनी से शादी करके बाइक पर बैठा कर उसे ले आया. सबाग गाँव के रहने वाले युवक मुकेश यादव की शादी जशपुर जिले के चरभैया गांव में तय हुई थी. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए युवक ने बीन बाजा, बिन बैंड, बि बाराती के दुपहिया वाहन से ही अपने घर से जाकर उसने ब्याह रचाया और अपने मोटरसाइकिल पर ही दुल्हन को बैठाकर विदाई करा कर ले आया. पूछने पर उसने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देशों का वह पालन कर रहा है. साथ ही उसने कहा कि समय के अनुसार सब कुछ करना पड़ रहा है. लोगों से उसने अपील भी की है कि परिस्थितियों को देखते हुए शासन-प्रशासन की बातों का नियमों का पालन करें और कोरोना जैसी बीमारी को लेकर सतर्क रहें.
AD#1


























