छत्तीसगढ़
सरायपाली : सब्जी बाजार से मोटरसाइकिल कि हुई चोरी

सरायपाली थाना के अंतर्गत सब्जी बाजार से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है प्रताप सिह पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चकरदा में रहता है खेती किसानी एवं सब्जी का धन्धा करता है कि दिनांक 17/09/2021 को अपने मोटर सायकल काला रंग के हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक CG 06 GK 1681 में गांव से सब्जी लेकर बिक्री हेतु सब्जी मंडी सरायपाली आया था सुबह 09:00 बजे लगभग सब्जी बाजार पसरा सरायपाली में पसरा लगाकर मोटर सायकल को पीछे तरफ खडी कर सब्जी बेच रहा था। सब्जी बेचकर लगभग 11:00 बजे मोटर सायकल के पास जाकर देखा तो वहां पर मेरा मोटर सायकल नहीं था। आसपास पता तलाश किया नहीं मिला कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरा मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है । पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
AD#1





























