बसना

मूर्ति विसर्जन के साथ ही देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से संपन्न की गई.

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल। बसना नगर के वार्ड क्रमांक 3 में भगवान विश्वकर्मा की भव्य मूर्ति स्थापित कर वार्ड वासियों द्वारा धूमधाम से पूजा अर्चना की। जिसमें भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जन के साथ ही मंगलवार को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना हेतु नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी शामिल हुए। गाजे-बाजे और डीजे के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को विसर्जन के लिए लिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल भी लगाए। इस अवसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी, जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ श्री स्वप्निल तिवारी जी, श्री शीत गुप्ता जी, पार्षद श्री गजेंद्र साहू जी, श्री मनमोहन दास जी, श्री सुनील चौहान जी के सहित विश्वकर्मा उत्सव समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!