कोरबा

कोरोना संक्रमण से निरीक्षक का निधन

कोरबा. जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब पुलिस के अधिकारी कर्मचारी भी इसकी जद में आने लगे हैं. सूत्र बताते हैं कि जिला पुलिस बल में निरीक्षक के पद पर पदस्थ सुमत राम सोनवानी 24 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था. जहां उनका उपचार चल रहा था. सोमवार की सुबह सोनवानी का कोरोना से निधन हो गया.बताया जाता है कि सोनवानी एसपी ऑफिस के डीएसपी शाखा में पदस्थ थे. इससे पहले वह कटघोरा वन बाकीमोंगरा थाना के प्रभारी रह चुके थे. बाकीमोंगरा थाना के बाद उन्हें एसपी ऑफिस के डीएसपी शाखा में पदस्थ किया गया था.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!