पटेवा: कार ने गाय को मारी ठोकर मामला दर्ज



पटेवा। आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर गाय को ठोकर मार दी जिससे गाय की मौत हो गई। मनीराम सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तोरला थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है । कक्षा एम.ए. तक पढा लिखा है । दिनांक 21/03/2025 के रात्रि करीबन 09.00 बजे गाय (मवेशी) घर से निकली थी, जिसका पता तलाश करने के दौरान NH 53 रोड मनी पंजाबी ढाबा के सामने तोरला में गाय मृत अवस्था में पड़ा मिला, मनी पंजाबी ढाबा के संचालक टिलेश यादव से पूछने पर बताया कि रात्रि करीबन 01.40 बजे कार क्रमांक CG 22 X 3100 के चालक द्वारा अपने कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर NH 53 रोड मनी पंजाबी ढाबा के सामने तोरला पड़ाव के पास एक गाय को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे गाय की मौके पर मृत्यु हो गया । कार क्रमांक CG 22 X 3100 के चालक द्वारा अपनी कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गाय (मवेशी) को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है, जिससे गाय की मृत्यु हुई है । घटना को टिलेश यादव व ढाबा में काम करने वाले लोग देखे है । पुलिस ने281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















