
पिथौरा(काकाखबरीलाल)। पटेल (भोयरा) मरार समाज पिथौरा का वार्षिक सम्मेलन पुरातत्व नगरी सिरपुर में श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में रखी गयी । जहाँ समाज के सभी पदाधिकारीगण एवं समाज के सभी वरिष्ठगण एवं युवा साथी उपस्थित हुए । शाकम्भरी माता की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । शिक्षा को बढ़ावा देने समाज द्वारा समाज के अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुये सिरपुर महासभा के सभी छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया गया । ज्योतिबा फूले विकास मंच के तत्वावधान में समाज को बढ़ावा देने व शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य करती है तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते है । ज्योतिबा फुले विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने बताया विगत कई वर्षों से ज्योतिबा फूले विकास मंच हमारा यह मंच निरन्तर समाज को बढ़ावा देने एवं समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने से लेकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का कार्य करते आ रही है । हमारे मंच के द्वारा शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने प्रति वर्ष उच्च शिक्षा हेतू प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाता है जिससे विद्यार्थीयों को काफी प्रोत्साहन मिलती है ।
मंच के संयोजक अनिल पटेल ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समाज के द्वारा करना चाहिए । एवं समाज के कार्यों में युवाओं को आगे आना चाहिए । मीडिया प्रभारी देव पटेल ने बताया यह मंच विगत वर्षों से संचालित है जो निरंतर समाजहित में कार्य कर रही है साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने प्रतिभावान छात्र-छात्राओ का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है । मंच संचालन विश्वनाथ पटेल ने किया । मुख्य अतिथि विजय पाटिल महासचिव छ.ग.मरार समाज,आत्मानारायण पटेल कार्यकारी अध्यक्ष छ.ग.मरार समाज,बरतराम पटेल संरक्षक छ.ग.मरार महासंघ,श्रीमती टिकेश्वरी पटेल,सुश्री मोनिका पटेल,पतिराम पटेल रहे । इस अवसर पर संरक्षक डॉ संतूराम पटेल,अशोक पटेल,विष्णु पटेल,सनत पटेल,बुधराम पटेल,खेमराज पटेल,हेमराज पटेल,सलाहकार भनतराम पटेल,हरकेश्वर पटेल,मोहित पटेल,खेमराज पटेल,कलीन्द्रा पटेल,मंच संयोजक अनिल पटेल,अध्यक्ष राधेश्याम पटेल,उपाध्यक्ष तेजराम पटेल,सचिव शोभाराम पटेल,घनश्याम पटेल,कोषाध्यक्ष भजोराम पटेल,जवाहर पटेल,विश्वनाथ पटेल,जीवन पटेल,नंदलाल पटेल,गेसराम पटेल,सुखदेव, घनश्याम,लीलू,चंद्रहास,लोमेश,उदेराम,हेमसागर,डमरू,मुकेश उदित पटेल एवं अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।























