नौकरी-विज्ञापन

12 वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका CRPF में 322 पदों पर निकली भर्ती

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने विभिन्न खेलों से ग्रुप सी में हेड कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जारी किया है। सीआरपीएफ द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, 24 खेलों के लिए 322 वैकेंसी निकाली गई हैं। इनमें से 257 पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 65 महिलाओं के लिए घोषित की गई हैं। इन पदों पर आवेदन की शुरुआती तारीख को लेकर अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।योग्यता

उम्मीदवारों को 12 वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा वैकेंसी से सम्बन्धित खेल में व्यक्तिगत या दलगत स्तर पर राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पदक प्राप्त किया होना चाहिए।

आयु सीमा

पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष है।

आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और महिला वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सैलरी

उम्मीदवारों की सैलरी 25500 – 81100 रुपये (स्तर-4) तक प्रति माह दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे डॉक्यूमेंट्स की कॉपी व 100 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट/पोस्टल ऑर्डर के साथ अपने क्षेत्र से सम्बन्धित सीआरपीएफ खेल भर्ती केंद्र के पते पर जमा करना होगा।उम्मीदवारों को अपने आवेदन विज्ञापन प्रकाशन की तारीख से 45 दिनों के अंदर जमा कराने होंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!