दिल्ली

बीजेपी नेता के घर चोरों ने 10 लाख के समान के साथ लाइसेंसी रिवॉल्वर उड़ा ले गए चोर

दिल्ली (काकाखबरीलाल). बिग बॉस कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के हिसार स्थित घर में चोरी की घटना हुई है. जहां चोर 10 लाख रुपये की ज्वेलरी, नकदी और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा ले गए हैं. इस संबंध में सोनाली फोगाट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. सोनाली फोगाट की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस चोरों का पता लगाने में लगी हुई है.

आपको बता दें कि सोनाली बीजेपी की समर्थक रही हैं फिलहाल वे पार्टी की महिला यूनिट की वर्किंग कमेटी की वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. वे टिक टॉक स्टार भी रही हैं. लेकिन जब बीजेपी सरकार ने टिक टॉक पर बैन लगा दिया तो सोनाली बीजेपी का समर्थन करती दिखीं. उन्होंने सरकार के निर्णय का खुला समर्थन किया. इससे पहले सोनाली एक फैमिली विवाद के कारण भी चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने अपनी बहन और अपने बहनोई पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था.
सोनाली की शादी संजय फोगाट के साथ हुई थी. संजय फोगाट की मौत साल 2016 में अपने फार्म हाउस पर ही रहस्यमयी तरीके से हो गई थी. सोनाली उस वक्त मुंबई में थीं. फिलहाल सोनाली अपनी बेटी के साथ अकेली रहती हैं. सोनाली फोगाट ने पिछले ही महीने वाइल्ड कार्ड से बिगबॉस सीजन-14 में एंट्री की थी. मूलतः वे फतेहाबाद की रहने वाली हैं और उनके पिता पेशे से किसान हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!