अच्छी खबर-जिले के कोरोना मरीज हो रहे हैं स्वस्थ

महासमुंद(काकाखबरीलाल) जिले के बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम भदरसी का रहने वाले मरीज के स्वस्थ होकर घर वापस कल 07 जून को लौटने के बाद आज 08 जून 2020 को सुबह लगभग ढ़ाई से चार बजे के बीच ही तीन और कोरोना पाॅजिटिव प्रकरण राजधानी स्थित एम्स के चिकित्सालय से उपचारित होकर सकुशल घर वापस लौट आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरायपाली विकाखण्ड के ग्राम तोषगांव के 24 वर्षीय युवक के साथ बसना विकासखण्ड के ग्राम बरतियाभाठा के 48 वर्षीय तथा बागबाहरा मुख्यालय से 54 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इन्हें, 31 मई 2020 को उपचार के लिए राजधानी रायपुर के एम्स चिकित्सालय भेजा गया था, वहीं बसना विकासखण्ड के ग्राम संतपाली निवासी एक और कोविड-19 पाॅजिटिव प्रकरण 29 मई 2020 को उपचार के लिए एम्स रवाना किया गया था। पिछले चैबीस घंटों में यह चैथा प्रकरण रहा जिसे मंगलवार 08 जून 2020 की दोपहर तक उपचार उपरांत कोविड-19 का निगेटिव घोषित कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि जिले में लगातार दो दिनों से मिल रही पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचनाओं के साथ स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कुल पांच प्रकरणों में कोविड पाॅजिटिव से कोविड निगेटिव हो जाने की पुष्टि कर दी है।
जिले के पाॅजिटिव प्रकरणों के निगेटिव होनेे की जानकारी मिल मिलने से राज्य शासन, जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से बेहतर प्रबंधन और सुचारू व्यवस्था संचालन व नियोजन के लिए तत्परता को दर्शाता है।
































