रायपुर
अपने बच्चे के साथ घूमने निकले युवक को चाकू मारकर आरोपी फरार पुलिस जांच में जुटी

रायपुर (काकाखबरीलाल). राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, लूट, चाकूबाजी जैसी घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला आज भी सामने आया है, जहां राजा तालाब इलाके में अपने बच्चे के साथ घूमने निकले युवक को सजायाफ्ता मुजरिम चाकू मारकर फरार हो गया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां राजा तालाब इलाके में रहने वाला युवक अपने बच्चे के साथ घूमने निकला था। इसी दौरान रोड पर एक लड़के से युवक की बहस हो गई, जिसके बाद लड़के ने युवक को चाकू मार दी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चाकू मारना वाला आरोपी सजायाफ्ता है।
AD#1



























