रायपुर

छत्तीसगढ़: दिल्ली के चांदनी चौक के तर्ज पर रायपुर के गोल बाजार की बदलेगी सूरत

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर के सबसे पुराने गोल बाजार (Goal Bazar) की सूरत बदलने की तैयारी चल रही है. स्मार्ट मार्केट के साथ ड्रेनेज सिस्टम और सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की जा रही है. साथ ही व्यापारियों को मालिकाना हक देने की भी कवायद की जाएगी. हालांकि, अब भी व्यापारियों और नगर निगम के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद है, जिसके चलते थोड़ी मुश्किलें आ रही है। दरअसल, राजधानी के गोल बाजार को स्मार्ट मार्केट के रूप में तैयार करने के लिए सर्वे का काम शुरू हो चुका है. सोमवार को महापौर एजाज ढेबर ने निगम अधिकारियों के साथ गोल बाजार का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि सभी दुकानों का सर्वे कर निगम के पास मौजूद रिकॉर्ड और बाजार में काबिज दुकानदारों की लिस्टिंग की जाएगी और रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इसके बाद काम शुरू किया जाएगा. भले ही नगर निगम ने इसका ड्राइंग डिज़ाइन और रूपरेखा तैयार कर ली हो लेकिन यहां के व्यापारियों को अब तक इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!