बागबाहरा: भाई के साथ चंडी मंदिर में क्यो झगडा किया है कहकर धारदार हथियार से मारपीट

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत धारदार हथियार से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पवन उर्फ राजा साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 15 रावणभांठा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद में रहता है ,कक्षा 08वी तक पढा लिखा है, मोटर सायकल मैकेनिक का काम करता है । दिनांक 23/09/2025 के शाम करीबन 06.30 बजे वह स्वयं साथी कन्हैया ध्रुव के साथ मंडी तालाब बागबाहरा में बैठकर दोनो अपना अपना मोबाईल चला रहे थे तभी अर्जुन गोस्वामी नामक लड़का अपने अन्य साथियों को लेकर आया और देखकर मेरा भाई के साथ चंडी मंदिर में क्यो झगडा किया है कहकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगे ,गाली गलौच करने से मना करने तथा अपने भाई से पुछने बोलने पर अर्जुन गोस्वामी हाथ में रखे धारदार हथियार से मारपीट करने लगे एवं उनके दोस्तो द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे ,जिसे देखकर कन्हैया ध्रुव बीच बचाव करने लगा तथा चिल्लाने लगा जिसे सुनकर आसपास के लोग आये तो अर्जुन गोस्वामी एवं उसके साथी वहां से भाग गये। मारपीट से सिर ,बांया गाल ,दांया हाथ की भुजा में चोंट लगा है जिसके उपचार के लिए कन्हैया ध्रुव के साथ सरकारी अस्पताल बागबाहरा गया था वहां से रिफर करने पर जिला अस्पताल महामसुंद व मेकाहारा रायपुर में ईलाज कराने ले गये थे। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















