सरायपाली
हल्की बारिश से खपरैल पलटने में लगे हैं लोग

छतरसिग पटेल,सरायपाली।इस समय समय समय पर हो रही हल्की बुदा बांदी को ध्यान में रखते हुए इन दिनों कच्चे मकान का खपरैल पलटने का काम चल रहा है , हर साल बंदरो के छत पर चढ़ने व अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण खपरैल टुट जाता है, जिसे ठीक करने का काम चल रहा है, जिससे ज्यादा बारीश होने पर भारी समस्या का सामना नही करना पड़ता है. इस समय कही कही ही नया खपरैल बन रहा है, लोग सीमेंट व चादर कि शेड ज्यादा उपयोग किया जा रहा है. चुकि यह काफी टिकाऊ है व जल्दी टुटता नहीं है. कुम्हार खपरैल की मांग कम होने के कारण बनाने में रूचि नहीं है.प्रधानमंत्री आवास योजना के बाद खपरैल के मकान की संख्या में कमी आई है. समय के अनुसार हर कोई ढलना चाहता है. व जिनको खपरैल पलटना नहीं आता वे अतिरिक्त मजदुरी देकर खपरैल पलटा रहे हैं.व शहरो में खपरैल पलटने वालो की कमी आज भी देखा जाता है.
AD#1



























