कोरबा
चरित्र शंका को लेकर पति पत्नी में हुआ जमकर विवाद, खुन से लथपथ मिली महिला का शव

कोरबा (काकाखबरीलाल). रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी बहार बस्ती में एक घर में खून से लथपथ एक महिला की लाश मिली है। मृतिका का नाम पुष्पा श्रीवास (35) बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। मामले में रामपुर चौकी पुलिस ने मृतिका के पति को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हुआ था।
AD#1

























