सरायपाली

शासकीय भूमि पर वृक्षों की अवैध कटाई एक ट्रेक्टर लकड़ी जब्त

सरायपाली.विधानसभा अंतर्गत ग्राम बिरसिंगपाली में शासकीय भूमि पर स्थित वृक्षों की अवैध कटाई एवं उसका परिवहन करने के एक मामले में अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक के द्वारा उक्त लकड़ीयो को जब्त किया गया है. वृक्षों की कटाई को देखकर ग्रामवासियों की शिकायत पर एसडीएम के द्वारा उक्त कारवाई की ग्राम बिरसिंगपाली के ग्रामीण

मोहनलाल पटेल, लक्ष्मण पटेल, दिनबंध पटेल, संतोष पटेल आदि से मिली जानकारी अनुसार गांव के एक तालाब के मेढ़ में शासकीय भूमि पर स्थित कई बबूल के पेड़ एवं कुछ नीम के पेड़ों को बिना शासकीय स्वीकृति लिए पंचायत द्वारा एक व्यक्ति को 65000 रूपए में विक्रय कर दिया गया।

विक्रय के पश्चात पेड़ों के क्रेता ग्राम पिपरभौना निवासी रथराम साहू पिता दरशुराम के द्वारा सभी पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली को इसकी शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम के द्वारा राजस्व निरीक्षक बसना को कार्यवाही हेतु बिरसिंगपाली भेजा गया। राजस्व निरीक्षक के वहां पहुंचने पर एक आयशर ट्रेक्टर ट्राली में उक्त शासकीय भूमि के बबूल व नीम के पेड़ों को काटकर लोड करना पाया गया। तत्काल आरआई के द्वारा ग्रामीणों के समक्ष पंचनाम तैयार कर उक्त लकड़ियों को ट्रेक्टर सहित जब्त किया गया और तात्कालिक रूप से कोटवार के सुपुर्द किया गया

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!