गरियाबंद
कांग्रेस नेत्री की कार की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत

रायपुर (काकाखबरीलाल). कांग्रेस नेत्री और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ममता राठौर के बेटे की कार से कुचलकर 5 साल के बच्चे की मौत हो गई. साथ ही दर्जनभर लोग घायल व चोटिल हो गए. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. घटना बीती रात की है. बीती रात आरोपी युवक रोमित राठौर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर चल रहे दर्जनभर लोगों को कुचल दिया. घटना में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आज गरियाबंद के पास मालगांव में नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया है. ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
AD#1


























