गरियाबंद

पुल के ऊपर तीन मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत एक ब्यक्ति की मौत चार घायल

गरियाबंद (काकाखबरीलाल).  पैरी पुल के ऊपर तीन मोटरसाइकिल के आपस मे भिड़ंत हो जाने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई वही चार लोग गभीर रूप घायल हो गए। जिसमे मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के उमरगांव नगरी के निवासी नारायण ध्रुव और मुकेश ध्रुव रायपुर में परीक्षा दिलाकर नवागांव में अपने परिजन से मिलकर वापस उमरगांव लौटने की इच्छा से गरियाबंद की ओर आ रहे थे. उसी दौरान बारुका निवासी अपने एक महिला और एक पृरुष मोटरसाइकिल से गरियाबंद की ओर से ग्राम बारुका लौट ,इसी बीच ग्राम भेजडीही निवासी दो लोग मोटरसाइकिल से भेजराडीही जा रहे थे तभी पैरी नदी पुल के ऊपर तीनो मोटर सायकिल का आपस मे जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पंचो घायलों को दो संजीवनी वाहन से जिला अस्पताल ले कर आये।
जिसमें उमरगांव निवासी मुकेश की मृत्यु हो गई थी वही बारुका नीवासी महिला वैभव लक्ष्मी और उमरगांव निवासी नारायण को गभीर चोट लगी है जिन्हें रायपुर भेजने की तैयारी किया जा रहा है ।वही घटना की जानकारी मिलते ही सिटीकोतवाली के प्रभारी विकास बघेल अपने स्टाप के साथ जिला अस्पताल पहुचकर घायलों का उपचार कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कर लिए है ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!