रायपुर

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 18 हजार सीटें खाली, इस अक्टूबर तक लें सकते है एडमिशन

रायपुर(काकाखबरीलाल)। कोरोना काल की वजह से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वर्ष 2020 में लगभग 18 हजार सीट अब तक तक रिक्त है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सीटे शत प्रतिशत भरने के लिए तीन बार प्रवेश प्रक्रिया की तिथि में बदलाव किया, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया की गति में इजाफा नहीं हुआ है।

22 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया जारी
वर्तमान में विश्वविद्यालय में 22 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन प्रवेश प्रक्रिया की तिथि में एक बार और इजाफा कर सकता है। प्रबंधन ने मामले को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही है। विश्वविद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार फस्ट ईयर में लगभग 43 हजार सीट है। इनमें से तकरीबन 25 हजार सीटों में प्रवेश हुआ है और शेष रिक्त है।

वर्तमान में महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई है। अब जिस भी छात्र को विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना है, उन्हें कुलपति से मिलकर लेट होने का कारण बताना होता है और उनका सहमति पत्र लेना होता है। सहमति पत्र के आधार पर महाविद्यालय में प्रवेश छात्रों को मिल जाता है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!