छत्तीसगढ़रायपुर

आधी रात को बार में चल रही थी बर्थ डे पार्टी, शराब के नशे में धुत होकर युवती से छेड़छाड़, फिर हुई जमकर मारपीट

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी के होटल-बार में देर रात तक शराब पार्टी कराने वालों पर रोक नहीं लग रही है। शनिवार की रात तेलीबांधा इलाके में मैग्नेटो मॉल के एक बार में आधी रात तक शराब पार्टी चल रही थी। फिर नशे में धुत युवक एक युवती से छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद युवकों के दो गुट भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है, लेकिन युवतियों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पुलिस के मुताबिक राजनांदगांव निवासी सभ्य साहू रायपुर में होटल मैनेटमेंट की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ मैग्नेटो मॉल के सेकंड फ्लोर स्थित बार में पार्टी कर रहा था। उसके साथ दो युवतियां भी थी। बार में रायपुर के छोटापारा निवासी आमिर रजा, तौफिक कुरैशी, हर्षित जैन और उसके अन्य दोस्त भी थे। रात करीब 11.30 बजे आमिर और उसके साथी ने एक युवती को अपने साथ डांस करने के लिए कहा। मना करने पर उससे मोबाइल नंबर मांगने लगे।

इसके बाद अन्य अशोभनीय बातें करने लगा। यह देखकर सभ्य और उसके दोस्तों ने विरोध किया। इसके बाद आमिर और उसके दोस्तों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। फिर दोनों पक्ष के युवक एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। आमिर और उसके दोस्त शराब की बोतल उठाकर मारने लगे। इससे सभ्य और हैप्पी सिंह के सिर पर चोटें आईं।

घटना के तत्काल बाद आमिर और उसके दोस्त तेलीबांधा थाने पहुंच गए। पुलिस ने सभ्य और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। आमिर के अनुसार वे जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। डांस के दौरान हैप्पी शराब की गिलास उसके चेहरे के पास ले गया। उसे मना किया, तो हैप्पी और उसके दोस्त गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद मारपीट की। पुलिस ने सभ्य की शिकायत पर आमिर, तौफिक कुरैशी, हर्षित जैन और उसके अन्य साथियों के खिलाफ 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। दूसरी ओर आमिर की शिकायत पर पुलिस ने हैप्पी और उसके साथियों के खिलाफ धारा 294, 232, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

एफआईआर से बार का नाम गायब
पीड़ितों ने अपनी शिकायत में मैग्नेटो मॉल के संबंधित बार में मारपीट होने की जानकारी दी थी। इसके बावजूद तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर में बार के नाम का उल्लेख नहीं किया है। घटना स्थल की जगह मॉल के सेकंड फ्लोर को बताया है, जबकि शराब पीकर डांस करने, बोतल से सिर में मारने जैसी बातें सामने आई है। इसके बावजूद तेलीबांधा पुलिस ने बार का उल्लेख नहीं किया है।

हो सकती थी बड़ी घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रायपुर के लड़के नशे में धुत थे और शराब की बोतल से हमला कर रहे थे। इससे बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने अब तक बार से सीसीटीवी फुटेज भी नहीं लिया है। सूत्रों के मुताबिक बार में बिना फीमेल पार्टनर के एंट्री नहीं मिलती है। इसके बावजूद रायपुर के युवकों को कैसे प्रवेश मिल गया?

देर रात तक चलता है बार
शनिवार की घटना ने साबित कर दिया है कि बार देर रात तक चलता है। आधी रात तक बार खुलने पर पुलिस और आबकारी की टीम कार्रवाई नहीं करती है। इससे पहले भी वीआईपी रोड स्थित एक क्लब में इसी तरह की शराब पार्टी में गोली चल गई थी। इसके बाद भी होटल-बार वालों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।

मैग्नेटो मॉल में पार्टी के दौरान मारपीट की शिकायत मिली थी। दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। अभी जांच की जा रही है।

  • पीआर वर्मा, विवेचक, तेलीबांधा थाना, रायपुर

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!